Monday, March 4, 2013

भूल जाना तुम सब कुछ !!!




मैं अब विदा लेता हूँ
मेरी दोस्त मैं अब विदा लेता हूँ
एक कविता लिखनी चाही थी..
जिसे पढ़ सको तुम उम्र भर
उस कविता में हमारा ज़िक्र होना था
क्यूँ हुआ ऐसा ये फ़िक्र होना था....

उस कविता में हाथों के गाँठों को मुस्कुराना था
दक्ष थे जो तुम्हारी ज़ूलफें संवारने में
उस कविता में उन चक्षुओं को चमचमाना था
अक्स था तुम्हारा जिनके बिंदुओं में...

उस कविता में मेरे बाज़ुओं की मछलियों को होना था
होनी थी चर्चा उसमें मेरी पेशानी की त्रीशोलों की
ज़िंदगी के और भी बहुत से रिश्तों की बात
आनी थी उस कविता में.....

लेकिन बहुत ही बदमज़ा है
इस दुनिया में इश्क़ करना
ये तो हमें इश्क़ होने से पहले
खुद को समझाना था....

लेकिन अगर लिख भी लेता ये कविता
तो क्या होता ?
एक दिन तो मुझे छोड़ कर तुम्हे जाना ही जाना था
उस कविता में तेरी आँखों का समंदर सा बताना
मज़ाक सा लगता
तेरी बलखाती कमर को
समंदर की लहरें कहना बुरा सा लगता.....
इसी लिए नहीं लिखी ये कविता मैने यही सोच कर !

पर मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ
उन सूखी घाँसो का जो तुम्हारे क़दमों पे मखमल सी हो गयीं....
उन पेड़ पौधों का जो तेरे साया बनकर
टन गये हैं तंबू जैसे !!

पर भूल जाना तुम ये सब....
सिवाय इसके के एक कविता लिखनी चाही थी मैने कभी,
जिसे पढ़ती रह सको तुम उम्र भर !!!

No comments:

Post a Comment