कोरा कगाज़ क़लम हाथ में, फिर लिखने का विचार हुआ
बात है तब की जब एक गधे को एक गधी से प्यार हुआ
गधी ये बोली गधे मैं जानू
के तू मुझपे मरता है
दिल तो दिया है, प्यार भी करता
और मगर क्या करता है
गधा ये बोला सुन ए गधी तू
मुझे ना हल्के में लेना
अशोक, सिकंदर फीके सब हैं
देखो जो मेरी सेना
गधी ये बोली गधे डार्लिंग
बातों में ना उलझाओ
करते क्या हो, पेशा क्या है
सिंपल सिंपल समझाओ
स्माइल कर के गधा ये बोला
कॉलेज से कर लिया है कोर्स
क्लियर करूँगा सिविल्स जान मैं
डैडी जी का लगा के सोर्स
ईयेज़ अगर मैं बन ना पाया
तब भी ना कोई मुझे है डर
किया MBA, आते रहते
बड़ी कंपनीज़ के ऑफर
सूट, बूट और टाई लगा
रोज़ रोज़ दफ़्तर जाऊंगा
इंसान बनते गधे वहाँ पर
मैं जा के इंसान बनूंगा
गधी ये बोली इंप्रेस हुई मैं
बन जा तू मेरा बॉय फ्रेंड
नेतागिरी ना चले अगर तो
क्या है फिर तब लेटेस्ट ट्रेंड
गधा ये बोला, मैदानो में
कभी कभी चरने जाऊँगा
मेहरबान जो और गधे हो
पार्लियामेंट भी हो आऊंगा
वहीं बैठ फिर और गधो संग
मिली जुली सरकार बनेगी
संसद में ना चले दुलत्ती
कभी कभी चप्पलें चलेंगी
गधी ये बोली लव यू जानू
तगड़ा तेरा फंडा है
इंप्रेस हू मैं फुल्तू तुझपे
तू ही मेरा बंदा है….
गधा ये बोला डार्लिंग गधी हमें
इंसान भी फॉलो करते हैं
काम है करते गधों के जैसा
पर शेर कहा के मरते हैं…
रोकू कैसे इंसानो को
इन प बस ना चलता है
दुनियादारी ख़तम हुई सब
यहाँ तो सर्कस चलता है….
बोली गधी ये अपने गधे से
इंडिया गेट घूमने जाएँगे
मरे जो इतने जवान अमर हैं
उनको भी ये समझाएँगे
गधे हैं हम भी गधा हैं सैनिक
बिना वजह जो मरता है
खा के कसम constitution की गधी सुन
गधा ये तुझसे कहता है…
लिखता हूँ ये सब ऐसा जो
थोड़ा मैं भी डरता हूँ
पर सच ये है मेरी गधी मैं
तुझपे ही बस मरता हूँ !!
No comments:
Post a Comment