रोटी माँग रहे लोगों को किससे ख़तरा होता है.....
यार सुना है लाठी चार्ज हल्का हल्का होता है.....
हमने सुना था इस दुनिया में दौलत बहरी होती है.....
हम को क्या मालूम था यारों वक़्त भी बहरा होता है.....
आँख निकालें मार भी डालें पर क़ानून के रक्षक हैं.....
देख रहे हैं किसको कितना दर्द कहाँ पे होता है.....
बातों ही बातों में हमसे वो सब कुछ ले लेते हैं.....
दिल्ली आ के देख लो यारों रोज़ तमाशा होता है.....
ये कुछ वो पंक्तियाँ हैं जिनको सुन के कोई भी कहीं भी, किसी भी तरह के शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए राज़ी हो जाएगा...... महान होगा वो शख्स जिसने ये पंक्तियाँ लिखी होंगी...... पर अगर ये पंक्तियाँ किसी ऐसे बुद्धजीवी की है जिसने अपने कमरे में बैठ कर ये रचना की हो तो मेरी नज़र में इसकी कोई मायने नही है......हाँ पर अगर ये बात किस प्रतिरोध में किसी शोषित इंसान ने लिखी हैं तो मैं उसे शत शत नमन करता हूँ........
मेरे पिछले एक लेख "अनार के जूस" पे काफ़ी लोगों ने विरोध किया...और मैं उस विरोध का स्वागत करता हूँ....
सचमूच अच्छा लगता है जब मैं किसी भी इंसान को किसी भी मुद्दे के लिए लड़ते देखता हूँ, शायद शब्दों से मैं व्यक्त ना कर पाऊँ पर वो लोग अच्छी तरह से जानते हैं....की मेरे दिल में उनके प्रति कितना सम्मान है....
पर दुख तब होता है जब लोगों की hypocrisy (हिन्दी का शब्द इसलिए नही लिख रहा क्यूंकी कुछ लोगों को पढ़ कर शायद अच्छा ना लगे) देखता हूँ.....एक विश्वविधयालय के कुछ छात्रा एवं छात्र भूख हड़ताल पर पिछले तीन दिनों से बैठे हैं....माँग ये है के उन्हे उनका प्रवेश पत्र दे कर परीक्षा में बैठने दिया जाए......
यहाँ ये भी बताता चलूं के मेरा पिछला लेख (अनार का जूस) इस अनशन के विरोध में था...... मैं उस लेख के कारण काफ़ी लोगों के क्रोध का कोपभाजन भी बना...और कई लोग मेरी राय से सहमत भी हुए...एक बात और सॉफ कर डून के मैं कभी भी किसी social action के खिलाफ नहीं हूँ...बल्कि मैं इस लोकतांत्रिक देश में इस तरह की गतिविध्यों का पूरा समर्थन करता हूँ.......
पर मेरा सवाल बस उन लोगों से हैं जिन्होने मीडिया कवरेज पढ़ के एक राई बनाने वाले लोगों से है.....एक बात और बताता चलूं जो लोग इस भूख हड़ताल को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई बता रहे हैं, उन्हे इस अनशन का अजेंडा शायद दोबारा समझने की ज़रूरत है...और जहाँ तक बात भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने का है मैं उसमें पुर मान से शामिल हूँ....
मैं बेशक इस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सबका साथ देता जब यही लोग....आज से क़रीब ८ महीने पहले ठीक उसी जगह पे हो रही एक ऐसी ही भूख हड़ताल में उन लोगों का साथ देते.....चूँकि किसी मीडिया में ये बात नही आई इसलिये ये भी मुझे ही बताना पड़ेगा के ये अनशन किसने कब और क्यूँ किया था......
जिस विश्वविधलाया में जिस जगह ये पूरा तमाशा हो रहा है (मैं इसे एक तमाशा ही कहूँगा)..आज से लगभग ७ - ८ महीने पहले उसी विश्वविधयालय में उसी जगह पे एक और भूख हड़ताल हुई थी.....ये हड़ताल एक परिवार ने किया था जिसमे उस परिवार के ५ सदस्या शामिल थे....उनकी डिमॅंड ये थी के विश्विधयालय से भ्रष्टाचार की ख़तम किया जाए और उसी विश्वविधयालय के अंतर्गत जो स्कूल आता है उसमें प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी की जाए.....
पर हमने ना इस हड़ताल को जाना ना ही इस भ्रष्टाचार की लड़ाई में उनका साथ दिया... वजह जो मुझे समझ में आती है वो ये के शायद उस परिवार के पास अँग्रेज़ी घीटर पीटर..और बर्गर की समझ नहीं थी........उनके आंदोलन में वो glamour और sophistication नहीं था... उनकी आवाज़ किस मीडिया तक नहीं पहुँच रही थी....फिर हमें ये मान लेना चाहिए के हम बस उन्ही चेज़्ज़ों पे विश्वास करेंगे जो मीडिया हमें दिखता हो....भले ही वो हमारे घर के पड़ोस में ही क्यूँ ना हो रहा हो..!!!!
और हां अँग्रेज़ी बोलने वालों से मेरा आशय वो लोग हैं जिनके लिए अँग्रेज़ी भाषा नहीं बल्कि प्रतिष्ठा का एक प्रतीक है....और हाँ इतनी अंगेज़ी तो मैं भी जानता हूँ के अँग्रेज़ी खितिर पीटिर कर सकूँ....पर मेरे लिए मात्र एक ज़रूरत है, फैशन नहीं....
मैं कई बार उस जगह जा के देख चुका हूँ जहाँ पे अनशन का ये पूरा नाटक चल रहा है....(नाटक इसलिए यूंकी वो लोग खुद इसे एक नाटक कह रहे हैं..."आओ नाटक देखो" जैसे नारे लगा रहे हैं)....खैर मेरा उदेश्य किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं है.... ना ही मैं उनके आंदोलन को कमज़ोर करना चाहता हूँ.....मैं बस उन लोगों को अपनी राय से अवगत करा रहा हूँ, लिखित तौर पे..वैसे हमारी लगभग रोज़ ही मौखिक रूप पे इस बात पे मंत्रणा होती है. उनकी कुछ बातों से मैं सहमत हूँ और मेरी कुछ बातों से वो....पर मैं खुश हूँ के कम से कम बैठ के रास्ता निकालने की कोशिश तो हो हुई है.......मैं उन लोगों का अभारी हूँ जो ल्ग अपनी नौकरी छोड़ के...इस AJK MCRC से कोई भी वास्ता ना होते हुए भी वहाँ उन छात्रों की लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं....पर जो लोग बस अपने कमरो में बैठ कर मीडीया रिपोर्ट्स पे इंटरनेट से कॉमेंट कर रहे हैं..और जिसको ये साइबर लड़ाई कहते हैं वो लड़ रहे हैं..मैं उनका समर्थन कभी भी नहीं कर सकता..
अगर आप उस अनशन स्थल पे जाएँगे तो आपको वहाँ भगत सिंघ के उद्धरण बैनर और पर्चों पे पढ़ने को मिलेंगे.... पर समझने वाली बात ये है के क्या कभी भगत सिंग ने अपने उपर अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाई थी?? उनका आंदोलन देश के लिए था उनके व्यक्तिगत हित में नही, गाँधी जी ने कभी झूते सबूतों पे अपनी लड़ाई नहीं लड़ी थी (कम से कम जो इतिहास मैने पढ़ा है उसमे तो यही लिखा था)....फिर ये गाँधी और भगत सिंघ के नाम का स्वांग क्यूँ रचाया जा रहा है??
और अगर आपकी चिंता और लड़ाई सही है, तो ये आवाज़ तब क्यूँ नही उठाई गयी थी जब इसी विश्विधयालय के प्रांगण के दूसरे चोर पे छात्रों को सेमेस्टर देने से रोक दिया गया था....मसला तब भी attendence का ही था.....लेकिन शायद तब ये मसला इस बुद्धजिवियों के प्रांगण का नही था, इसलिए ये आवाज़ भी इतनी बुलंद नही थी (ये मेरी अपनी समझ है)......
जुलूस, रैलियाँ तब भी हुई थी...बाकछे तब भी रोए थे, प्रवेश पत्र के लिए गुज़ारिश भी की थी....पर हमारे कान शायद तब ये सब सुन नहीं पा रहे थे....और आँखों को चीज़ें दिख नही रही थी..क्यूँ की ये सारा कुछ सड़को पे था..प्रांगण में था...पर कंप्यूटर और इंटरनेट पे नही......हमारी आँखे youtube के वीडियो पे भरोसा करती हैं....सामने घट रही घटनाओं पे नहीं....हम किसी का दर्द एक अच्छे पत्रकार के अकचे शब्दों में पढ़ते हैं....उस इंसान की आँसू और आँखों में नहीं जिसका ये दर्द होता है......
और अंत में मैं अपने उन दोस्तों से माफी माँगता हूँ, जो एक अच्छी नियत और अच्छी सोंच के साथ इस लड़ाई को लड़ रहे हैं, मैं माफी माँगता हूँ के अपने आदर्शों से अलग जा के मैं इस लड़ाई में आपका साथ नहीं दे सकता...उन छात्रों के व्यक्तिगत हित के लिए नहीं लड़ सकता.....और उनमे हारी हुई लड़ाई जीतने की एक भटकी हुई उम्मीद नहीं जगा सकता.....
और एक अपील उन सारे दोस्तों से जो बाहर से इस पूरे प्रकरण के spectaters बने हुए हैं.....कुछ को व्यक्तिगत तौर पे भी जानता हूँ, और वो अच्छे मीडिया houses में काम भी कर रहे हैं....अपने कनिष्ठ मित्रों के आंदोलन में उनका साथ देने के जज़्बे का मैं सम्मान करता हूँ....पर एक निवेदन उनसे मेरा ये है के कुछ भी लिखने से पहले मामले को निष्पक्ष रूप से समझ लें....ये बिल्कुल भी ज़रूरी नहीं के हर बार हर लड़ाई में ताक़तवर ही ग़लत हो.....!!!!
और दिल के एक कोने में इस बात का एहसास तो सबको है के ये महज़ प्रवेश पत्र पाने की लड़ाई नहीं है....प्रवेश पत्र की आड़ में लोग अपने व्यक्तिगत मामले निपटना चाहते हैं.....पर अभी इन छात्रों का कोई भी भड़काऊ क़दम उनका साल नहीं बल्कि उनका करियर भी बर्बाद कर सकते हैं......मेरा निवेदन उन लोगों से हैं के please इस को बस एक cause की तरह देखें और लड़ाई का भड़काऊ रूप ना दें......
धन्यवाद....
मुझे पढ़ने के लिए आभार.. .
bohot umdaaaa........
ReplyDelete