Friday, May 6, 2011

अनार का जूस

लोकतन्त्र की चली सवारी चुपके चुपके....
भूख हड़ताल की है तैयारी चुपके चुपके.....


भैया AJK MCRC की अँग्रेज़ी मध्यम की अँग्रेज़ी घित मित्त करने वाली छात्राओं ने finally मोर्चा खोल दिया और भूख हड़ताल पर बैठने का फ़ैसला किया है.

अन्ना हज़ारे ने देश को कुछ दिया हो या ना दिया हो पर कम से कम देश के उभरते नेताओं को लोकतांत्रिक समाज में सफल होने की एक कुंजी तो दे ही दी...कभी किसी मोहल्ले का ward counceller मोहल्ले में सॉफ पानी मुहैया करने की demand लेकर भूख हड़ताल पे बैठता है तो कभी कोई अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए इसका सहारा लेता है.......

अभी ४ रोज़ पहले झारखंड के पूर्व मुख्या मंत्री भी भूख हड़ताल पे बैठ गये.

तो यहाँ पे जो सबसे बड़ा सवाल उठता हैं वो है ये है के जहाँ इतने बड़े बड़े दिग्गज भूख हड़ताल पे बैठ कर कुछ नही उखाड़ पाए (भाषा के लिए माफ कीजिए).........तो ये छात्र भी इस भूख हड़ताल से क्या प्राप्त कर लेंगे.....??

मैं यहाँ जो भी जो भी लिख रहा हू वो पुर मामले का मेरा स्वयं की समझ पे है...please take this with a healthy spirit. ....मेरा इरादा यहाँ किसी की कृत्यों की आलोचना करना नहीं है..बस मई केवल अपने अभिव्यक्ति के अधिकार का पूर्ण रूप से प्रयोग करना चाहता हू...और इस मैं समझता हू इस लोकतांत्रिक समाज में मुझे ऐसा करने का अधिकार भी है......


वैसे मैं इतना लंबा चौड़ा लिखने में विश्वास नही करता ना ही लिएखनी में मेरी कोई ख़ास रूचि है..पर आज हड़ताल में भाग लेने वाली लड़कियों को NFC के Community Centre में एक विदेशी रेस्तूरंत से अँग्रेज़ी बर्गर लेकर खाते देखा....मेरी चिंता का विषय ये है के ये हल्के फोलके बर्गर इन भारी भरकम लड़कियों के बड़ी भूख हड़ताल को कब तक संभाल पाएगा???

वैसे इतनी बकवास करने से पहले मुझे ये बता देना चाहिए था के आख़िर इन लड़कियों के हड़ताल पे बैठने की वजह क्या है!!! दरअसल हमारे कॉलेज में लगभग १७ बच्‍चों को short attendence की वजह से परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया.... बच्चों ने नारे बाज़ी कर के देख लिया कुछ हासिल नहीं हुआ....कोर्ट कचहरी की....पर फ़ैसला हक़ में नही रहा...अब साल बर्बाद होने से बचाने के लिए इन बच्चों ने आख़िरकार अन्ना बाबा का दिया ब्रह्मास्त्रा चलाने का फ़ैसला किया है....


न्याय पाने की लालसा में में बच्चों ने फसेबूक पे फ़ैन पेज भी बना दिया है...पर एक बात जो मेरी समझ से परे है वो ये के इस तरह के फ़ैन पेज बनाने से क्या वाक़ई क्रांति आती है?? क्या सचमुच कुछ बदलता है या ये बस आधुनिक समाज के चोंचले हैं?? और अगर वाक़ई ऐसी चीज़ों से फ़र्क़ पड़ता है, तो आज सबसे ज़्यादा तकलीफ़ गाँधी जी की हो रही होगी और वो ज़करबर्ग को पहले ना पैदा करने के लिए भगवान के सामने सत्याग्रह कर रहे होंगे......


अगर मैं अपने फसेबूक वाल की बात करूँ तो सब कुछ इसी अनशन के अपडेट्स से भरा पड़ा है....जो अनायास ही मुझे खीजने पे मजबूर कर रहा है.....attendence आपके कोर्स का अभिन्ना अंग है..ये जानते हुए भी अगर कोई छात्र इसको गंभीरता से नही लेता तो ज़िम्मेदार कौन....??

य वही छात्र हैं जो आज से कुछ दिन पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना बाबा की उठाई गयी मुहिम में साथ होने की बात कर रहे थे...पर आज जब विपदा स्वयं के सर पे आन पड़ी तो क़ानून के विरुद्ध जा के ये अपने निदेशक को भ्रष्टाचार करने पे मजबूर करने पे आतुर हैं....

मेरा व्यक्तिगत पे तौर पे तो ये मानना है के शायद इन छात्रों ने कभी अनार का जूस नही पिया और समस्त मीडिया के सामने अनार का जूस पीने के लिए ये भूख हड़ताल मात्र एक स्वांग है इससे ज़्यादा कुछ भी नही.....

2 comments:

  1. wah bhai wah kya likha hai maza aa gaya, aapne ne chupi hui sachchai ko khol ker rakh diya. aapke tanzo mazaz pesh kerne ka tariqa khub hai.

    ReplyDelete