एक ज़माना हुआ करता था , जब मोहब्बत मे आशिक़ अपनी जान तक दे दिया करते थे.......मोहबत तब इबादत हुआ करती थी, किसी का खुदा था इश्क़ तो प्रेम प्यार मोहबत ही ज़िंदगी का मक़सद हुआ करती थी.....अरे मक़सद क्या मोहब्बत को ज़िंदगी कहना कोई अतिशयोक्ति ना होगी.
पर कई दफ़ा मेरा मन अनायास ही ये सोचकर विचलित हो जाता है.... की कहीं मेरा जनम किसी ग़लत ग्रह, समय या देश मे तो नही हो गया......
मैं अगर ९० क दशक की बॉलीवुड की बात करू तो यहाँ भी प्रेम ने नये आयाम रचे...चाहे वो सिनेमा का राज यानी शाहरुख ख़ान हो, प्रेम यानी सलमान ख़ान हो, या अमर मतलब हमारे आमिर भाई हो... सबने फ़िल्मो के ज़रिए मोहब्बत की नयी परिभाषा दी......मोहबत का ये सिलसिला अक्चा चल रहा था क तभी फ़रदीन ख़ान ने इंडस्ट्री मे एंट्री ली......और इश्क़ को गालियाँ देने लगे.......
९० क दशक का वो मशहूर गीत 'कम्बख़्त इश्क़' तो आपको याद ही होगा?? भाई मुझे ये बात समझ नही आती के अगर फ़रदीन ख़ान को आक्टिंग नही आती या उनकी फ़िल्मे नही चलती तो इसमे प्रेम जैसे पवित्र शब्द को गाली देने का क्या मतलब!! हाँ अगर वो अपने करियर, अपने निर्माता या निर्देशकको गालियाँ देते तो मैं क्या आप लोग भी इश्स सुकृत्या मे मेरा बढ़ चढ़ क साथ देते....... आख़िर राम गोपाल वर्मा मेरे अकेले के गुनहगार तो नही.....
मुझे तो शत प्रतिशत लगता है के......उनके जंगल के वास्तुशास्त्रा को अगर देखा जाए तो पता चलेगा क वहाँ कोई भूत है.... और फिर रामू को चाहिए क वो शिवा का नाच देखना बंद करे और तुरंत जेम्ज़ को उसके साथ भेज कर उस जंगल को आग लगा दे.....ताकि फिर वहाँ पे कोई कंपनी शुरू की जी सके.......
खैर प्यार को बदनाम करने मे वैसे तो रामू जी का भी कम योगदान नही है.....सबसे पहले इन्होने ही इसको खल्लास नाम से नवाज़ा था.......उसके बाद से तो जैसे..... .प्रेम पे लांछन लगने की झड़ी सी शुरू हो गयी......
अपने रोमॅंटिक बॉय की छवि का भी ध्यान ना रखते हुए श्री पद्मा विभूषण शाहरुख ख़ान जी ने भी इश्क़ को कमीना कह ही दिया......अपने भाई फ़रदीन की ही राह पकड़ते हुए ज़ायेद ख़ान ने भी मोहब्बत को मिर्ची की उपाधि दे डाली......
भाइयों अब समस्या अब यहाँ शुरू होती है क जब आज क ज़माने मे ये कम्बख़्त मोहब्बत, कामिनी है, मिर्ची है...मोहबत करने वाली मुन्नी बदनाम है... तो कहीं शीला की जवानी लुट रही है....
अब ऐसे मे कोई हमें ये बाते दे क अगर हम जैसे युवाओं को प्यूआर हो जाए तो क्या करें......और इस प्यार को क्या कहें....कम्बख़्त, कमीना, मिर्ची.... या फिर कुछ और......
अभी लेटेस्ट ट्रेंड के आधार पे कहूँ तो शायद मेरा इश्क़ मंजन का कोई नया ब्रांड है.....
bahut hi umda tarike se vyangatmak lahje ka prayog kar ant me jivan ke aham pahlu pyaar ko bajar me brand se mulyankan karna mano aaj ke samaj ka sajiv chitran ho...
ReplyDeleteaise hi likhte raho bhai
बढ़िया लेख.....इसका शीर्षक ऐसा भा हो सकता था...
ReplyDelete''प्यार को प्यार ही रहने दो कोई नाम न दो...''
आगे भी हम आते रहेंगे....