31 डिसेंबर की शाम
कटकटती सर्दी को चुनौती देते हुए
कानो मे टोपी ,बदन पे जॅकेट
और गले मे मफ्लर लपेटे हुए
लोग घरो से निकल आए..
शराब की दुकानो पे भीड़ भारी थी..
न्यू इयर सेलेब्रेट करने की पूरी तैयारी थी.
डिस्कोज़ और पाबो मे अड्वान्स बुकिंग,
श्रीमती जी बोली खाते हैं जी आज बाहर कौन करे कुकिंग.
बच्चे बूढ़े सब एक हाल
नही छोड़नी कसर कोई मानने मे नया साल.
नज़र रुकी तभी एक कोने मे जाकर
बैठा था एक बच्चा घबराकर सकुचकर.
ना पुराने साल के बीतने का होश
ना नये साल के आने का पता....
नंगे बदन बैठा रहा
ठंड मे सख्ती से डटा,
आग का सहारा लिए दुनिया से अंजान
शायद कल बने ये हम जैसा एक आदम खोर इंसान..........
No comments:
Post a Comment