Saturday, February 12, 2011

मिस्र मे प्रतिभा की प्रतिभा की क़दर

यह पोस्ट मेरे प्रिय मित्र नियाज़ अहमद फ़ारूक़ी के एक अँग्रेज़ी लेख का हिन्दी अनुवाद है. उनका यह लेख मुझे इतना पसंद आया की मैं अपने आपको इसे लिखने से रोक नही पाया...आशा करता हू के ये आपको भी उतना ही पसंद आएगा.....



जैसी उम्मीद थी वैसा ही हुआ, अंततः मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबार्क ने इस्तीफा दे ही दिया. लेकिन, पूरे विश्‍व और मिस्र के लिए एक दिलचस्प बात जो है वो ये की मुस्लिम ब्रदरहुड पार्टी ने भारतीय राष्ट्रपति महामहिम सुश्री प्रतिभा पाटिल को नए लोकतांत्रिक राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने के लिए आमंत्रित किया है. मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रवक्ता ने हमसे कहा कि यह निर्णय सुश्री पाटिल को पर्दे का पूर्ण रूप से पालन करने की वजह से दिया गया है.

मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रवक्ता ने आगे बताया, "वैसे तो मनमोहन सिन्घ भी अपनी पगड़ी और दाढ़ी के कारण इस दौड़ मे शामिल थे, किंतु मौजूदा राजनैतिक हालातों को देखते हुए पार्टी ने सुश्री पाटिल पे रज़ामंदी दी". उन्होने आगे कहा कि पाटिल वर्तमान राजनीतिक माहौल को बेहतर ढंग से प्रतिबिंब है. पार्टी ने अल-बर्दायी को उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसीडेंट) के लिए मनोनीत किया है.

अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के विशेषज्ञ अरनब गोस्वामी का मानना है की मुस्लिम ब्रदरहुड ने एक महिला को चुनकर अपनी उदारता का परिचय दिया है.

मुस्लिम ब्रदरहुड का सुश्री पाटिल को राष्ट्रपति बनाने का निर्णय भारतीय राजनीति मे पहाड़ की तरह गिरा है. बसपा नेता मायावती के करीबी सूत्रों के मुताबिक, मायावती इस बात से सकते मे हैं और अपनी अविवाहित होने का शोक मना रही हैं. मायावती को इस बात का मलाल है की अगर उन्होने विवाह कर लिया होता तो आज वह "ममी" होती और उनके मिस्रा जाने की संभावना निश्चित रूप से बढ़ जाती, और सुश्री पाटिल की एक बड़ी प्रतिद्वंदी हो सकती थीं.

मुलायम, लालू और पासवान ने भी अब मुस्लिम यादव, दलित गठबंधन बनाने के लिए आपस में हाथ मिलाया है. तीनो ने यह क़दम इसलिए उठाया है ताकि मायावती भविष्य में कभी भी मिस्र के दलितों के वोट ना काट पायें.

दूसरी ओर विपक्षी नेताओं ने एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बिठाने की माँग की है, ताकि विपक्ष से किसी भी नेता के नाम क्यूँ ना शॉर्टलिस्ट होने की जाँच की जा सके. विपक्ष को सुरेश कलमाडी, डी राजा और मायावती के पालतू हाथी गज्जो के नामांकित होने की पूरी उम्मीद थी.

4 comments:

  1. wah bhai wah...kya pratibhashali lekh hai...ab to aur log bhi mummy banna chahenge isko padh kar!

    ReplyDelete
  2. बढ़िया मारक व्यंग्य :)
    हाल ही में एक मंत्री को प्रतिभा पर अपनी प्रतिभा दिखाने के कारण इस्तीफ़ा देना पड़ गया था.. ये भी ध्यान रहे :)

    ReplyDelete
  3. saiam bhai agagr aapki vyangatmak shaili ka bahut hi umda prayog hame padhne ko mila...

    ReplyDelete
  4. Seriously Saiam. This is one of the best squid written by u....

    ReplyDelete